बाल हितैषी ग्राम पंचायतों में बाल सभा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सभी किशोर-किशोरियों ने लिया भाग

विज्ञापन

फोटो-6-कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चे व अन्य लोग. प्रतिनिधि, पलासी प्रखंड के पेचैली पंचायत में पंचायती राज विभाग, सीपीएसएल व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कार्यक्रम के तहत बाल हितैषी पंचायत बनाने को लेकर बाल सभा का आयोजन मध्य विद्यालय पेचैली में किया गया. इसकी अध्यक्षता बाल पंचायत के अध्यक्ष अरशिदा ने की. बाल सभा में पंचायत के सभी वार्डों में गठित किशोर किशोरी समूह के अलावा पंचायत के सभी किशोर,किशोरियों ने भाग लिया. बैठक में सबसे पहले स्वागत, परिचय के पश्चात परियोजना प्रबंधक सीपीएसएल व यूनिसेफ के शिव शंकर पाठक जी के द्वारा बच्चों के चार बाल अधिकार स्तम्भ,बाल सभा का उद्देश्य के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. किशोर, किशोरी बैठक के दौरान बच्चों से लिए गये योजना को किशोर किशोरियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया. सभी किशोर किशोरियों के अनुमति से बाल पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के द्वारा बाल हितैषी ग्राम पंचायत पेचैली के मुखिया अली हैदर को बच्चों की योजनाओं को सौंपा गया. इस दौरान मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में डालकर पूर्ण करने का प्रयास करेंगे. मौके पर मुखिया अली हैदर, समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड समन्वयक अवधेश कुमार, पंचायत समन्वयक मधु कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. —————— समीक्षा बैठक में मतदाता सूची पर हुई चर्चा पलासी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन पलासी में सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीडीओ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सिकटी विधानसभा के बीएलओ ने भाग लिया. बैठक में बूथों का भौतिक सत्यापन, बूथों का युक्तिकरण पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इसकी समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में बीडीओ आदित्य प्रकाश ने 1350 से कम मतदाता वाले मतदान केंद्रों को यथावत रखने निर्देश दिया. इस क्रम में बीडीओ आदित्य प्रकाश ने मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची तैयार करने पर जानकारी दी. साथ ही उन्होंने ने 1400 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों को बगल वाले मतदान केंद्रों में स्थानांतरित करने व फिर नया सहायक मतदान केंद्र बनाने की समीक्षा की. बीडीओ ने सभी बीएलओ को घर घर जाकर मतदाता सूची में सुधार का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रेम प्रकाश दास, राजेंद्र प्रसाद साह, निवास कुमार झा, प्रमोद यादव, मंजेश, रवि शंकर प्रसाद, प्रकाश विश्वास, संजीव झा सहित दर्जनों बीएलओ मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन