ठाकुर अनुकूल चंद्रजी का जन्मोत्सव मना
जुलूस में शामिल हुए सैकड़ों लोग
परवाहा. रानीगंज नगर पंचायत के सरवाहा स्थित सत्संग केंद्र में शुक्रवार को ठाकुर अनुकूल चंद्र जी महाराज का 138 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जन्मदिन के मौके पर ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की तस्वीर को रथ पर पूरे रानीगंज बाजार में जुलूस निकालकर भ्रमण करवाया गया. इसके बाद जुलूस का समापन हुआ. फिर सभी सत्संग प्रेमी सत्संग केंद्र पहुंचकर सत्संग में भाग लिया. मुख्य रूप से वक्ताओं में रिपु दा, श्रीमान झा, अंकित झा, प्रकाश सिंह आदि ने अपने प्रवचन व भजन से मौजूद सत्संग प्रेमी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस सत्संग समारोह को सफल बनाने में डॉ दयानंद राउत, दिलीप कुमार, शंभू महतो, सुदेश कुमार सिंह, विजय साह, अमित महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए