बंद घर से नकद व जेवरात की चोरी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Feb 2026 7:15 PM

विज्ञापन

पीड़ित ने थाना में दी चोरी की जानकारी

विज्ञापन

फारबिसगंज. परवाहा के वार्ड संख्या 12 निवासी अमित परासर के बंद पड़े घर में शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकद व लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी अमित परासर ने बताया कि वह सपरिवार जोगबनी में रहते हैं व परवाहा स्थित घर पर साप्ताहिक आना-जाना होता है. चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अमित परासर ने बताया कि पत्नी व मां के अलमीरा व बक्से में रखे एक जोड़ा सोने की कान की बाली, सात भरी का पायल, दस चांदी का सिक्का, अलग-अलग जगह रखे लगभग 65 हजार रुपये की चोरी हुई है. इधर चोरी की घटना की सूचना मिलते हीं आदर्श थाना फारबिसगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित गृहस्वामी से घटित चोरी की घटना की जानकारी ली.

जोगबनी इमिग्रेशन में कार्यरत हैं अमित

जोगबनी के आईसीपी अंतर्गत इमिग्रेशन में कार्यरत अमित परासर ने बताया कि सपरिवार जोगबनी में किराये के मकान में रहते हैं परवाहा स्थित घर पर साप्ताहिक घर आना जाना होता है. सूचना मिलते ही जब अपने घर पहुंचे तो देखा कि अलग अलग कमरे में रखे अलमीरा, बॉक्स पलंग, ड्रावर बक्सा खुला है अलमीरा व बक्से में रखे कपड़ा सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन