नप में रक्तदान शिविर का आयोजन
रक्तदान कर बचाएं लोगों की जान
अररिया. नगर परिषद व सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नगर परिषद कार्यालय में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रराज प्रकाश सहित कार्यालय कर्मियों के द्वारा रक्तदान किया गया. इसके अलावा वार्ड पार्षद व शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आकाश कुमार भी मौजूद रहे. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान करना हमारे जीवनशैली में शामिल होना चाहिये. एक स्वस्थ व्यक्ति हर 03-04 महीने में रक्तदान कर सकता है. जिससे न केवल जरूरतमंदों को समय पर मदद मिलती है, बल्कि डोनर के शरीर में नये रक्त कोशिकाओं का निर्माण व हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार होता है. जिससे हर साल लाखों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए