बूथों का गठन व सदस्य बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बैठक में लिये कई निर्णय

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की महलगांव में हुई बैठक फोटो-7- महलगांव में बीजेपी की बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष व अन्य. प्रतिनिधि, जोकीहाट भाजपा जोकीहाट विधानसभा संगठन पर्व को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक महलगांव स्थित मुखिया सह विधान सभा संयोजक संजय यादव के पेट्रोल पंप के निकट स्थित कार्यालय में बुधवार को किया गया. बैठक की अध्यक्षता बाग नगर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं में विधानसभा संयोजक सह मुखिया संजय यादव, वाजपेयी नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष विकास भगत, उदाहाट मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वास, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज विश्वास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बलित झा, महामंत्री विनोद यादव, कामेश्वर मंडल, मायनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र चुनाव सहयोगी व कार्यकर्ता मौजूद थे. जिसमें 30 नवंबर तक सभी बूथों का गठन व सक्रिय सदस्य बनाने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथों का गठन सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता करने में अभी से जुट जायें. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार रहने साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही. इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. —————– फारबिसगंज में हुई भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक फोटो:-8- कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य. प्रतिनिधि, फारबिसगंज विधायक जनसंपर्क कार्यालय में फारबिसगंज विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रजत सिंह ने किया. मौके पर मुख्य रूप से सक्रिय कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया. बैठक में नया बूथ स्तरीय कमेटी बनाने पर विचार विमर्श किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला चुनाव प्रभारी लक्खी महतो ने संबोधित करते हुए कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है. बैठक में उपस्थित मंडल सहयोगियों, मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के सहयोगियों को संगठन को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले बूथ कमेटी को मजबूत करना जरूरी है. भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. पार्टी कार्यकर्ता हर विधानसभा में 60 हजार सदस्य बनने के लक्ष्य को पूरा करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन