ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

युवक का चल रहा इलाज

विज्ञापन

फोटो:-25- फारबिसगंज. शहर के जुम्मन चौक के समीप गुरुवार की देर संध्या तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा मो मोहीद्दीन ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक का नाम संतु कुमार पिता अर्जुन यादव जगता वार्ड संख्या 01 थाना रानीगंज निवासी बताया जाता है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल युवक अपनी अपाची बाइक से अन्य एक युवक के साथ सुभाष चौक की ओर से आ रहा था इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर और उक्त बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. इधर घटना के बाद सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन