ePaper

बिहार में 15 किमी बिजली का तार काट ले गए चोर, 500 गांवों को करना था रौशन

Updated at : 06 Feb 2025 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
Electricity

Electricity

Bihar News: रमै पंचायत के घोड़ा घाट से लेकर छोटी नदी बोध कुंवर के खेत तक करीब 9 किलोमीटर तक का 33 केवी बिजली तार, वी क्रॉस समेत पीन इंसुलेशन की चोरी कर ली गई है, जिसका अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 66 हजार 120 रुपये है.

विज्ञापन

Bihar News: फारबिसगंज. अररिया जिले के फारबिसगंज थाना और कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में करीब 15 किलोमीटर तक बिजली का तार चोरी हो गया. इस चोरी से बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को करीब 16.03 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. सिकटिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र के इस्तेमाल के लिए 33 केवी का खंभों से तार जा रहा था, जिसकी चोरी कर ली गई. इस मामले में फारबिसगंज विद्युत एसडीओ ने फारबिसगंज एवं कुर्साकांटा थाने को प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपने आवेदन में सहायक विद्युत अभियंता कोमल कुमारी ने बताया कि रमै पंचायत के घोड़ा घाट से लेकर छोटी नदी बोध कुंवर के खेत तक करीब 9 किलोमीटर तक का 33 केवी बिजली तार, वी क्रॉस समेत पीन इंसुलेशन की चोरी कर ली गई है, जिसका अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 66 हजार 120 रुपये है.

पहले भी हो चुकी है तार की चोरी

कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के जागीर परासी पंचायत के फकीराना गांव वार्ड संख्या 13 में करीब 6 किलोमीटर तक का 33 केवी तार की चोरी कर ली गई. इसके साथ ही वी क्रॉस और पीन इंसुलेशन भी चुरा ले गए, जिससे विभाग को 6 लाख, 36 हजार,612 रुपए का नुकसान हुआ है. मामले की पुष्टि करते हुए फारबिसगंज विद्युत एसडीओ कोमल कुमारी ने बताया कि पिछले कुछ महीने पूर्व भी इस तार की चोरी हुई थी, जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मगर ताजा घटना में करीब 15 किलोमीटर तक विद्युत के तार की चोरी कर ली गई. उन्होंने बताया कि यह 33 केवी का तार फारबिसगंज थाने के रमै से कुर्साकाटा के सिकटिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र के लिए था.

खेतों में फसल लगने के कारण रोका गया था काम

सामान की कमी और खेतों में फसल लगने के कारण विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की गई थी. इसका लाभ उठाकर चोरों ने चोरी कर ली गई. बिजल की सप्लाई से 500 से ज्यादा गांव रौशन होते. इधर, इस लंबे तार की चोरी को लेकर विभाग में हड़कंप मच गया है. मामले की पुष्टि करते हुए फारबिसगंज थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फारबिसगंज विद्युत सहायक अभियंता के द्वारा चोरी से संबंधित आवेदन दिया गया है. इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: बिहार सरकार को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन