Bihar News: अररिया में भूमि विवाद में हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: अररिया में भूमि विवाद में हिंसक झड़प हो गयी. दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है.

विज्ञापन

Bihar News: अररिया जिले के नरपतगंज में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस झड़प में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मामले की जांच शुरू की गयी और केस दर्ज किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिवाली के दिन दो पक्षों में मारपीट

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के दरगाहीगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 की यह घटना है. जहां दिवाली के दिन गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. दोनों पक्षों से महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के बाद जख्मी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया. जहां इलाज कराने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया.

ALSO READ: Bihar News: अररिया में कर्ज नहीं चुका सके मां-बाप तो 9000 में बेटे को बेचा, पुलिस ने मासूम को बरामद किया

11 डिसमिल भूमि को लेकर है विवाद

घायल में दरगाहीगंज पंचायत के वार्ड नंबर 9 के निवासी दीपनारायण यादव पिता स्वर्गीय दुखी यादव , बेचनी देवी पति दीप नारायण यादव , चंदन यादव पिता उपेंद्र यादव ,तारिया देवी पति उपेंद्र यादव सहित अन्य बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, दीप नारायण यादव व तारिणी यादव के बीच बसोबास के 11 डिसमिल भूमि को लेकर विवाद चल रहा था.

महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी, केस दर्ज

इसी भूमि पर गुरुवार को कब्जे के प्रयास को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जहां देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गयी. इस घटना में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन