पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 14 Feb 2026 6:39 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

विज्ञापन

भरगामा. भरगामा पुलिस ने शुक्रवार की संध्या छापेमारी पांच लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस-बल के साथ थाना क्षेत्र के पैकपार वार्ड संख्या-11 में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सरवन ऋषिदेव के पुत्र राजकिशोर ऋषिदेव को पांच लीटर देसी शराब के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित देसी शराब को भी नष्ट की. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

———

विभिन्न कांडों के पांच आरोपित धराये

नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस में थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह छापामारी अभियान चलाकर विभिन्न कांड के त 05 आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित में खैरा कोसकापुर वार्ड संख्या 11 निवासी दिलखुश यादव पिता पृथ्वी चंद यादव, तामगंज वार्ड संख्या 04 निवासी बालेश्वर शर्मा ,अभिनंदन शर्मा, सत्यनारायण शर्मा व दीपक शर्मा बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन