10 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 04 Feb 2026 7:16 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

अररिया. नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर शहर के रहिका टोला में छापेमारी कर 10 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित गोलू कुमार है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित गोलू कुमार से पूछताछ के क्रम में बताया कि विदेशी शराब की खेप रहिका टोला निवासी अनिल चौधरी व राणा पासवान की है. जो बाहर से शराब की खेप लाकर मेरे घर पर छिपाकर रखता है. इसके एवज वे दोनों प्रतिदिन कुछ रुपये देता है. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ———

एक वारंटी गिरफ्तार

सिमराहा. सिमराहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी में पुरवारी झिरवा वार्ड संख्या 01 के बुल्ला मियां बताया जा रहा है. जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

——

शराबी को किया गिरफ्तार

सिमराहा. सिमराहा पुलिस ने कुड़वा लक्ष्मीपुर गांव से बुधवार को एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कुड़वा लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 12 निवासी रामू कुमार ऋषिदेव को मेडिकल जांच कराया गया. जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की. गिरफ्तार आरोपित को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन