एसएसबी की सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 11,230 बोतल हुक्का फ्लेवर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर के साथ एसएसबी जवान.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगबनी में एसएसबी ने 11,230 बोतल हुक्का फ्लेवर बरामद किया. एक आरोपित को गिरफ्तार कर कस्टम के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन
जोगबनी (अररिया) से सुदीप भारती की रिपोर्ट

Araria News : भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एफ कंपनी, जोगबनी ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर जब्त किया. इस दौरान एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया. एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एफ कंपनी के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या-180 के निकट टिकुलिया बस्ती के पास भारतीय सीमा क्षेत्र में लगभग पांच मीटर अंदर छापेमारी की. तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नास्टी लिक्विड हुक्का फ्लेवर बरामद किया गया. जब्त सामग्री में कुल 11,230 बोतल हुक्का फ्लेवर शामिल हैं. इनमें 60 मिलीलीटर की 1,550 बोतल तथा 15 मिलीलीटर की 9,680 बोतल बरामद हुई है। एसएसबी के अनुसार, यह खेप अवैध रूप से सीमा पार ले जाने की तैयारी में थी, जिसे समय रहते जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन

जाेगबनी के तस्कर को किया गरफ्तार

कार्रवाई के दौरान मौके से मो. इम्तेयाज (पिता- स्वर्गीय फूल मोहम्मद), निवासी हाजी मोहल्ला, वार्ड संख्या-9, थाना जोगबनी को गिरफ्तार किया गया. प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे जब्त सामान के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय, फारबिसगंज के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

सीमा पर तस्करी रोकने के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. मामले की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि जब्त हुक्का फ्लेवर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

ALSO READ : बिहार के इन इलाकों में 2027 तक नहीं खरीद पाएंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन