मानदेय नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण आवास सहायकों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण आवास सहायक गये हड़ताल पर

विज्ञापन

अररिया. सोमवार को जिला समाहरणालय स्थित धरनास्थल पर राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के आह्वान पर जिले के सभी ग्रामीण आवास सहायक दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गये. हड़ताल के क्रम में धरनास्थल पर मांगों को लेकर धरना दिया. जिसको लेकर डीडीसी को अपना मांग पत्र सौंपा गया. ग्रामीण आवास सहायक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण आवास कर्मियों का बीते 08 माह से मानदेय नही मिला है. जिससे उन लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कार्यरत सभी ग्रामीण आवास सहायक, प्रखंड लेखापाल व ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक का मानदेय नहीं मिलने से उन सभी में नाराजगी है. संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम सभी अल्प मानदेय भोगी कर्मी प्रतिदिन विभागीय कार्यों को समय पर निष्पादित करने के लिए कार्यक्षेत्र व कार्यालय जाना पड़ता है. कार्य क्षेत्र जाने के लिए ईंधन की आवश्यकता होती है राशि के अभाव में काफी कठिनाईयों का समाना करना पड़ता है. सुनील कुमार मुर्मू, अहमद मुख्तार गाजी, शाहनवाज गाजी, सौरभ कुमार, सरोज गुप्ता, विशाल कुमार, संजीव कुमार, रफीक आलम, श्रवण कुमार निराला, अजय कुमार यादव, कार्तिक, दीपक कुमार, आकाश कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार, रोशन कुमार भारती, सुबोध मालाकार, पंकज कुमार, आकाश कुमार, विपिन कुमार यादव, फैजान रैजा सहित अन्य आवास सहायक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन