ePaper

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का विशेष योगदान

Updated at : 06 Mar 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का विशेष योगदान

कृषि बजट देश के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण

विज्ञापन

वेबिनार में शामिल हुए कृषि अधिकारी अररिया. कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा अररिया द्वारा शुक्रवार को कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था का रूपांतरण विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया. भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस पोस्ट बजट वेबिनार का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. वेबिनार के माध्यम से जिलास्तरीय कृषि अधिकारी व कर्मी इसमें सीधे तौर पर शामिल हुए. कार्यक्रम में संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 के कृषि बजट को देश के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है. देश के कृषकों द्वारा उत्पादित कई उत्पाद की दुनिया भर के देशों में काफी अधिक मांग है. इससे हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है. वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट में कृषि आधारित व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिये कई महत्वपूर्ण प्रावधान किये गये हैं. इसमें मछली पालन, दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, कोकोनट की खेती, चंदन की खेती, काजू की खेती को बढ़ावा के लिये कई विशिष्ट प्रावधान किये गये हैं. यह सभी क्षेत्र देश के किसानों के लिये असीम संभावनाओं से भरा हुआ है. आयोजित वेबिनार में जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व जिला कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित किसानों को जिले में खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिये संचालित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही इसका लाभ उठाने के लिये किसानों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस वेबिनार का जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय स्तर तक लाइव प्रसारण किया गया. जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी व कर्मी सहित बड़ी संख्या में जिले के किसान शामिल थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन