धूमधाम से मनाया गया अभाविप का 78वां स्थापना दिवस, राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में हुआ कार्यक्रम

फोटो:- स्थापना दिवस मनाते हुए अभाविप सदस्य | Prabhat Khabar Network
अररिया में अभाविप का 78वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जानिए कार्यक्रम की मुख्य बातें और वक्ताओं के विचार।
धूमधाम से मनाया गया अभाविप का 78वां स्थापना दिवस, राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में हुआ कार्यक्रम फोटो:- स्थापना दिवस मनाते हुए अभाविप सदस्य प्रतिनिधि, अररिया अभाविप नगर इकाई अररिया द्वारा गुरुवार को स्थानीय महिला महाविद्यालय परिसर में परिषद के 78वें स्थापना दिवस को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह व महिला महाविद्यालय के प्राचार्य घनश्याम ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन परिषद के जिला सहसंयोजक अंकित सिंहा ने किया. - बीज से वट वृक्ष बना संगठन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो एमपी सिंह ने कहा कि जून 1948 में परिषद का जन्म हुआ व 09 जुलाई 1949 को यह छात्र संगठन के रूप में विधिवत पंजीकृत हुआ. इसी कारण पूरे देश में 09 जुलाई को स्थापना दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा, प्रारंभ में जो संगठन रूपी बीज बोया गया था, वह आज विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है. यह लाखों परिषद सदस्यों के त्याग व तपस्या का परिणाम है. प्रो सिंह ने आगे कहा कि 78 वर्षों में अनेक उतार-चढ़ाव झेलते हुए अभाविप आज विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित छात्र संगठन बन चुका है. परिषद की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उसने देश को ऐसा छात्र संगठन दिया है जो वर्षों की साधना से तप कर तैयार हुआ है. यह लगातार युवा पीढ़ी को देश व समाज के प्रति जागरूक करता आया है. विद्यार्थी परिषद का सोच है, शिक्षा जीवन के लिए व जीवन वतन के लिए. - छात्र हित में संघर्ष का संकल्प महिला महाविद्यालय के प्राचार्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि अभाविप एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो साल भर महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता है. जिला सहसंयोजक अंकित सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसा कोई काम न करें, जिससे परिषद की छवि धूमिल हो. कार्यक्रम को प्रदेश कार्यकारी सदस्य प्रिया रानी व जिला छात्रा प्रमुख सिमरन कुमारी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर जितेंद्र प्रियांशु, कौशेन आलम, पंकज कुमार, राहुल आर्यन, लक्ष्मी कुमारी, श्रीति झा, माधुरी कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंजली कुमारी, सौरभ कुमार, सुजीत कुमार, बाबूलाल कुमार सहित बड़ी संख्या में अभाविप सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रभक्ति गीतों व नारों के साथ समारोह का समापन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राहुल सिंह
राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










