फरार आरोपित सुपौल से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

बथनाहा. बथनाहा पुलिस ने ने लूट मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त दीपक यादव उर्फ डोमा को सुपौल जिले से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार घटना बीते 11 अगस्त 2025 की है, जब श्यामनगर निवासी सूरज कुमार मंडल अपनी दुकान का काम खत्म कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान कजरा रिंग बांध के पास दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनसे सात हजार लूट लिए. पीड़ित ने इस संबंध में श्यामनगर के ही दीपक कुमार यादव और धीरज कुमार यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी करायी थी. वारदात के बाद से ही एक अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा पुलिस ने दबिश देते हुए मुख्य आरोपी दीपक यादव पिता विनोद यादव को सुपौल से धर दबोचा. पुलिस के अनुसार, पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ धारा 309 (4) के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन