बगीचे में फंसी टाटा 407 से मिली 900 लीटर विदेशी शराब

Updated:
विज्ञापन

बगीचे में फंसी टाटा 407 से मिली 900 लीटर विदेशी शराब

विज्ञापन

अररिया :जोकीहाट पुलिस ने बुधवार की रात लावारिस टाटा 407 से करीब 900 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष विकाश कुमार आज़ाद ने बताया कि बुधवार की देर रात खबर मिली कि केसर्रा गांव के आम बगीचा में एक टाटा 407 फंसा हुआ है. गाड़ी तिरपाल से पूरी तरह ढका हुआ है. गाड़ी चालक व खलासी गाड़ी का गेट बंद कर फरार हो गया है. खबर मिलते ही पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच कर गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह जब तिरपाल को हटाया गया तो उसमें उपर से कटहल, परवल व मिर्ची का बोरा रखा हुआ था. नीचे अंग्रेजी शराब का 16 बोरा व 67 कार्टन शराब बरामद किया गया. जिसका कुल वजन करीब 900 लीटर है. यह शराब बंगाल निर्मित बताया जाता है. सूचना पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार थाना पहु्ंच कर जायजा लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन