सुंदरनाथ धाम में 50 हजार भक्तों ने की पूजा

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने उठाया मेले का आनंद

विज्ञापन

कुर्साकांटा. महाशिवरात्रि के पांचवें दिवस गुरुवार को शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. भारतीय क्षेत्र के अररिया, पूर्णियां, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, भागलपुर सहित अन्य जिलों के सिवाय नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुंदरनाथ धाम पहुंचे. लोग जय बाबा सुंदरनाथ धाम, हर-हर महादेव, बोल-बम के गगन भेदी जयकारे से गूंजता रहा. महंत सिंहेश्वर गिरि ने बताया कि प्रात: साढ़े चार बजे से संध्या चार बजे तक शिव भक्त जलाभिषेक करते रहे. न्यास समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को 250 बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया. जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से लगाये गये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने जांच कराकर दवा प्राप्त किया. बुधवार को धाम में पूरे विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती विवाहोत्सव का चतुर्थी मनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन