480 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
480 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

कुर्साकांटा. एसएसबी बीओपी लैलोखर व सोनामनी गोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया. हालांकि तस्कर नेपाल की तरफ भाग निकला. सहायक कमांडेंट बीओपी लैलोखर मोहित भार्गव ने बताया कि सूचना मिली कि भारत नेपाल पीलर संख्या 170 व 171 के बीच से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा लेकर तस्कर भारतीय क्षेत्र में आ रहे है. सूचना के आधार पर इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी समेत सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष को दी गई. कुछ व्यक्ति सर पर कुछ सामान लेकर आ रहा था कि पुलिस को देखते ही बोरा को फेंककर नेपाल तरफ भागने में सफल रहा. वहीं फेंके गए बोरे की तलाशी ली गई. जिसमें 480 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर थाना लाया. जहां अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही फरार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन