4733 अभ्यर्थियों ने दी सिपाही भर्ती परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 7:51 PM
2275 छात्र अनुपस्थित
2275 छात्र अनुपस्थित प्रतिनिधि, अररिया केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा जिले के सभी 19 केंद्रों पर सफलता पूर्वक आयोजित की गयी. परीक्षा के लिए बनाये गये सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न हुई. इस दौरान परीक्षा केंद्र व इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गये. वहीं वरीय अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आये. जानकारी मुताबिक रविवार को आयोजित परीक्षा में कुल 4733 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. शेष 2275 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाये गये. परीक्षा के दौरान सभी स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल की लगातार सक्रियता बनी रही. ज्ञात हो कि जिले में सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन आगामी 21 अगस्त, 25 अगस्त व 28 अगस्त को भी एकल पाली में आयोजित की जायेगी. परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित है. परीक्षा 12 बजे मध्याह्न से 02 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए संबंधित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम 9:30 पूर्वाह्न निर्धारित है. ————- स्वास्थ्य विभाग पेपरलेस होने की ओर अग्रसर सदर अस्पताल में योजना के तहत संचालित कार्यों की राज्यस्तरीय अधिकारी ने की समीक्षा फोटो:41- निरीक्षण करते अधिकारी. प्रतिनिधि, अररिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है. लिहाजा जिला स्वास्थ्य विभाग पेपरलेस होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है. योजना के तहत स्वास्थ्य संबंधी सभी दस्तावेज व प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप में तब्दील किया जा रहा है. ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके. योजना के अंतर्गत भव्या एप के माध्यम से मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स को संधारित किया जा रहा है. योजना के तहत सदर अस्पताल में संचालित कार्यों का राज्यस्तरीय अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद सिन्हा द्वारा शनिवार को निरीक्षण किया गया. इस क्रम में संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गयी. साथ ही इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित कर्मियों को जरूरी निर्देश दिये गये. राज्यस्तरीय अधिकारी डॉ राजोंद्र प्रसाद सिन्हा के निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण, टोकन पद्धति, नर्सिंग डेस्क, ऑनलाइन ओपीडी, पैथोलॉजिकल जांच, फार्मेसी सभी भव्या एप पर सफलता पूर्वक संचालित पाया गया. वहीं इसके अन्य मोड्यूल्स आईपीडी, ओटी लैब, एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, किचेन डाइट, वेस्ट मैनजमेंट व लॉड्री सेवाओं की भी ऑन लाइन इंट्री की प्रक्रिया पर उन्होंने संतोष जाहिर किया. ऑनलाइन ओपीडी मामले में अररिया राज्य में सातवें स्थान पर निरीक्षण के उपरांत राज्यस्तरीय अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने निरीक्षण के नतीजों पर संतोष जाहिर की. उन्होंने कहा कि योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के लिए अस्पताल के अधिकारी व कर्मियों द्वारा जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं. इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मियों की उन्होंने सराहना की. डॉ राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया जारी है. राज्य के सभी 38 जिलों में योजना संचालित है. ऑनलाइन ओपीडी के मामले में अररिया राज्य में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवें नंबर है. इसके लिये लिये अस्पताल के सभी चिकित्सक, नर्स व अन्य उपयोगकर्ता बधाई के पात्र हैं. स्वास्थ्य सेवाओं को पेपरलेस बनाने की है कवायद सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि सीएम डिजिटल हेल्थ योजना के तहत जारी भव्या एप पर अस्पताल में मरीजों के निबंधन से लेकर इलाज तक की पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है. ताकि किसी मरीज के इलाज से संबंधित सभी जरूरी जानकारी चिकित्सकों को तत्काल उपलब्ध हो सके. योजना के सफल क्रियान्वयन से इलाज संबंधी तमाम प्रक्रिया पेपरलेस हो जायेगा. इससे कागज के उपयोग में जहां कमी आयेगी. वहीं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ेगी व मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध हो सकेगा. इस क्रम में अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ आकाश राज, अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद, डीएलओ निशार रागीब सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










