35 लीटर शराब जब्त, तस्कर फरार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 06 Feb 2026 7:01 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
नरपतगंज. घूरना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर 35.4 लीटर नेपाली शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया. जबकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके से भागने में सफल रहा. जबकि यह कार्रवाई थानाध्यक्ष मुकेश कुमार नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के वकील चौक के समीप पक्की सड़क पर की गयी है. जानकारी अनुसार बाइक पर शराब तस्कर नेपाल से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र प्रवेश कर रहा था. जैसे ही पुलिस रोकने की कोशिश की तो तस्कर बाइक व शराब छोड़कर भागने में सफल रहा. मामले को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की तस्कर को चिह्नित कर लिया गया है. जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










