26 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 08 Jun 2026 7:18 PM

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर बॉर्डर के समीप पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 26 किलो गांजा बरामद कर लिया. जबकि तस्कर मौके से भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानिकपुर के रास्ते गांजा तस्कर गांजा लेकर जा रहा है. जब पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर गांजा छोड़कर भागने में सफल रहा. इसके बाद पुलिस टीम के द्वारा 26 किलो गांजा लावारिस हालत में बरामद किया गया. फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि जब्त 26 किलो गंजा बरामद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा है.

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के डाक बंगला-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर मिल चौक के समीप रविवार की देर रात्रि हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बौंसी वार्ड संख्या 14 निवासी दिलचंद्र पिता – दीप नारायण के रूप में हुई है.स्था नीय लोगों के अनुसार दिलचंद्र बाइक से हांसा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मील चौक के पास एक ऑटो व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल रानीगंज पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन