203 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

घूरना पुलिस ने रविवार की रात्रि गुप्त सूचना पर अलग-अलग तीन घर में छापामारी कर 203 किलो गांजा जब्त कर लिया.

विज्ञापन

नरपतगंज. घूरना पुलिस ने रविवार की रात्रि गुप्त सूचना पर अलग-अलग तीन घर में छापामारी कर 203 किलो गांजा जब्त कर लिया. तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गया. जानकारी अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर पथराहा ईदगाह के समीप युसूफ, गुड्डू सहित तीन तस्कर के घर छापेमारी कर 203 किलो गांजा बरामद किया. तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गया. पुलिस के अनुसार युसूफ फिलहाल घर से बाहर रहता है. उसकी पत्नी व उसका देवर मिलकर गांजा की खरीद बिक्री का काम किया करता है. मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्डू व यूसुफ की पत्नी व एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान 203 किलो गांजा बरामद हुआ है. मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन