शिविर में 157 पशुओं का हुआ इलाज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसएसबी ने लगाया पशु चिकित्सा शिविर

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहुंसी में बुधवार को एसएसबी 52 वीं बीओपी लैलोखर के निर्देश पर निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उप कमांडेंट मुख्यालय पूर्णिया डॉ घनश्याम पटेल ने पशुओं की जांच कर निःशुल्क दवाई का वितरण किया. शिविर में डॉ पटेल ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारी, संक्रामक बीमारी के साथ पशुओं की देखभाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. शिविर में लगभग 157 पशुओं का निःशुल्क इलाज किया गया है. इस दौरान गृह मंत्रालय से मिले निर्देश के तहत पशुपालकों व ग्रामीणों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशें से होने वाले दुष्प्रभाव, भारत के वीर पोर्टल की जानकारी व उसमें अंशदान करने को लेकर प्रेरित किया. इसके साथ ही शिविर में पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर फल सब्जी की खेती बेहतर तरीके से करने की बात कही. शिविर में एसएसबी के सहायक कमांडेंट मोहित भार्गव, निरीक्षक गंगा राम, मुख्य आरक्षी प्रशांत कुमार पांडेय, आरक्षी कृष्ण मिलन यादव सहित काफी संख्या में पशुपालक व ग्रामीण मौजूद थे. 16

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन