खेल रही ढाई साल की बच्ची हो गयी गायब, पोखर में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

अररिया/ पलासी: प्रखंड की चौरी पंचायत अंर्तगत महादेवकोल गांव की ढाई वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. बच्ची की पहचान महादेवकोल गांव के विकेश कुमार मंडल व कविता देवी की ढाई वर्षीय बच्ची रोशनी कुमारी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार बुधवार बच्ची घर के समीप खेल रही […]

विज्ञापन

अररिया/ पलासी: प्रखंड की चौरी पंचायत अंर्तगत महादेवकोल गांव की ढाई वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. बच्ची की पहचान महादेवकोल गांव के विकेश कुमार मंडल व कविता देवी की ढाई वर्षीय बच्ची रोशनी कुमारी के रूप में की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार बच्ची घर के समीप खेल रही थी. इसी क्रम में वह अचानक गायब हो गयी. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिली. गुरुवार सुबह से खोजबीन के क्रम में बच्ची का शव गांव के पास स्थित पोखर से बरामद हुआ. बच्ची का शव मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया. वहीं बच्ची के शव को देखते ही पिता विकेश कुमार मंडल माता कविता देवी का रो-रोकर बरा हाल है. बच्ची के शव मिलने की सूचना पर उसके शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन