ePaper

97 लीटर शराब, 96 केन बीयर के साथ तीन धराये

Updated at : 13 Sep 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
97 लीटर शराब, 96 केन बीयर के साथ तीन धराये

अररिया : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये 97 लीटर विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब व 96 केन बीयर के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया. मौके से एक कार को भी जब्त किया. शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल के कानकी से अररिया बैरगाछी लाया जाना था. […]

विज्ञापन

अररिया : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये 97 लीटर विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब व 96 केन बीयर के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया. मौके से एक कार को भी जब्त किया. शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल के कानकी से अररिया बैरगाछी लाया जाना था.

मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि शराब की बड़ी खेप बंगाल से अररिया के लिए चला है. सूचना के आलोक में उत्पाद अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक टीम को लगाया गया. यह टीम जोकीहाट के भेभड़ा चौक पर थी. तभी बहादुरगंज की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आयी. उत्पाद विभाग की टीम को देखकर बड़ी तेजी से कार को पलासी जाने वाली सड़क की ओर मोड़ दिया गया.
उत्पाद विभाग की टीम ने उस वाहन का पीछा किया व दौलतपुर गांव में शराब लदे उस कार को जब्त किया. मौके से तीन को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किये गये लोगों में जितेश कुमार साह पिता शिवनारायण शाह वार्ड नंबर दो, रंजीत कुमार विश्वास पिता फुलेश्वर विश्वास वार्ड 14, रंजीत कुमार साह पिता प्रभु साह वार्ड नंबर 14 अररिया बैरगाछी शामिल हैं. जिस कार से शराब बरामद किया गया.
उस कार का नंबर बीआर 11 एबी 7279 है. इस टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, राजेश श्रीवास्तव के अलावा उत्पाद सिपाही पवन कुमार यादव, नवीन कुमार, अर्जुन महतो, आदि शामिल थे. बताया गया कि मामले को लेकर कांड अंकित कर लिया गया है. अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन