जन्माष्टमी को लेकर प्रखंड क्षेत्र का वातावरण हुआ भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन

कुर्साकांटा : जन्माष्टमी पर्व को लेकर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा. अहले सुबह से ही पूजन स्थल पर भक्तिमय संगीत की धूम मची रही. पूजा कमिटि प्रतिमा स्थापित करने को लेकर प्रयत्नशील रहे तो पूजन स्थल की साफ सफाई समेत पूजन सम्बंधी कार्यों को लेकर सुचिता का पूरा ध्यान रखते देखे […]

विज्ञापन

कुर्साकांटा : जन्माष्टमी पर्व को लेकर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा. अहले सुबह से ही पूजन स्थल पर भक्तिमय संगीत की धूम मची रही. पूजा कमिटि प्रतिमा स्थापित करने को लेकर प्रयत्नशील रहे तो पूजन स्थल की साफ सफाई समेत पूजन सम्बंधी कार्यों को लेकर सुचिता का पूरा ध्यान रखते देखे गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
आध्यात्मिक मान्यता अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है. जानकारी देते पंडित चंद्रानंद मिश्र ने बताया कि भगवान कृष्ण 16 कलाओं में निपुण हैं.
इनकी पूजा अर्चना व सच्चे दिल से यदि करें तो घर में सुख, शांति, समृद्धि के साथ साथ परिजनों से अगाध प्रेम की वृद्धि होती है. उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण को वासुदेव, कन्हैया, मुरलीवाला, नंदलाला, केशव, मुरारी समेत अन्यान्य नामों से जाने जाते हैं. भगवान कृष्ण व सुदामा की सच्ची मित्रता का आज भी एक दृष्टांत बना है.
इधर प्रखंड क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन जगहों पर जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाये जाने की जानकारी मिली है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्थापित प्रतिमा स्थल पर कीर्तन भजन कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर रही. वहीं ग्राम पंचायत सौरगांव में जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तिमय रात्री जागरण कार्यक्रम का आयोजन की जानकारी मिली है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन