विद्यालय में कुव्यवस्था ग्रामीणों ने किया हंगामा
Updated at : 06 Aug 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

कुर्साकांटा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम रहटमीना के प्राथमिक विद्यालय मिल्की में सोमवार को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा महीनों से अनियमितता बरते जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों का विद्यालय के प्रधान अध्यापक के विरुद्ध आरोप था कि अभिभावक व ग्रामीण जब भी विद्यालय की विधि व्यवस्था, सुचारू रूप से पठन पाठन, ससमय विद्यालय […]
विज्ञापन
कुर्साकांटा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम रहटमीना के प्राथमिक विद्यालय मिल्की में सोमवार को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा महीनों से अनियमितता बरते जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया.
ग्रामीणों का विद्यालय के प्रधान अध्यापक के विरुद्ध आरोप था कि अभिभावक व ग्रामीण जब भी विद्यालय की विधि व्यवस्था, सुचारू रूप से पठन पाठन, ससमय विद्यालय खोलने, विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक बुलाने, विद्यालय का उपस्कर विद्यालय भवन में रखने, विद्यालय में एमडीएम संचालित करने समेत अन्य विद्यालयी समस्या को लेकर कहा जाता है तो प्रधान अध्यापक का व्यवहार शिक्षक की तरह नहीं तानाशाह शासक जैसा होता है.
विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष रंजना देवी पति महेश मंडल ने बताया कि विद्यालय की व्यवस्था को लेकर जब भी प्रधान अध्यापक से कहा जाता है तो उनका जवाब होता है कि जैसा चल रहा है. वैसा ही चलेगा. ग्रामीणों ने बताया कि हेड मास्टर द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के प्रखंड कोर्डिनेटर मनोज भारती के मिली भगत से चावल को उठाव कर रास्ते में हीं बेचे जाने का आरोप लगाया.
मौके पर मौजूद ग्रामीणों में रेवती रमन, महेश मंडल, मिथिलेश मंडल, धर्मनाथ मंडल, रामकुमार मंडल, चतुरानंद मंडल, सदानंद मंडल, शोभनंद मंडल, लालमोहन मंडल, जितेंद्र कुमार नीरज, मायानंद मंडल, महंथ मंडल, उद्यानंद मंडल, बिनोद मंडल, शिवकुमार मंडल, विजय कुमार मंडल, राकेश मंडल, बलराम मंडल समेत दर्जनों आक्रोशित ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहे.
विद्यालय में कुल 57 छात्र नामांकित हैं. जिसके लिये चार शिक्षक प्रतिनियुक्त हैं. विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना में एमडीएम कॉर्डिनेटर से मिलकर अधिक से अधिक सरकारी राशि का बंदरबांट किया जाये. इसके लिये गुरुजी प्रतिदिन छात्र की उपस्थिति नगण्य रहने के बावजूद 40 से 47 छात्रों की उपस्थिति बगैर किसी भय के बनाता जाता रहा है.
विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी. गौरतलब है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर संकुल समन्वयक, प्रखंड साधन सेवी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के तैनाती के बावजूद सरकारी स्कूलों कुव्यवस्था चरम पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




