उन्नयन को लेकर बैठक 28 जुलाई को

Updated:
विज्ञापन

अररिया : उन्नयन बिहार योजना अंतर्गत कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आगामी 28 जुलाई को चिह्नित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बैठक प्लस टू उच्च विद्यालय अररिया में आयोजन होगा. इस संबंध में डीपीओ एसएसए बालेश्वर प्रसाद यादव ने पत्र निर्गत किया है. डीपीओ एसएसए द्वारा निर्गत पत्र में कहा गया है […]

विज्ञापन

अररिया : उन्नयन बिहार योजना अंतर्गत कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आगामी 28 जुलाई को चिह्नित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बैठक प्लस टू उच्च विद्यालय अररिया में आयोजन होगा. इस संबंध में डीपीओ एसएसए बालेश्वर प्रसाद यादव ने पत्र निर्गत किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
डीपीओ एसएसए द्वारा निर्गत पत्र में कहा गया है कि उन्नयन बिहार योजना अंतर्गत जिले में चिह्नित माध्यमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से सुसज्जित करने व इसके उपयोग व रख रखाव से संबंधित 28 जुलाई को विशेष बैठक का आयोजन उच्च विद्यालय अररिया के सभागार में किया जायेगा.
उन्नयन बिहार योजना के तहत जिले के 38 माध्यमिक विद्यालयों को चयनित किया गया है. इसमें अररिया प्रखंड के छह, भरगामा के तीन, फारबिसगंज के सात, जोकीहाट के चार, कुर्साकांटा के तीन, नरपतगंज के चार, पलासी के पांच, रानीगंज के तीन व सिकटी प्रखंड के तीन माध्यमिक विद्यालय को स्मार्ट क्लास के लिए चयनित किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन