प्रेमिका से मिलने आया था परिवारवालों ने की पिटाई
Updated at : 14 Jun 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

फारबिसगंज :मध्यप्रदेश से फारबिसगंज पहुंचे एक जवान के द्वारा अपने एक जानने वाले के घर अचानक पहुंच कर उत्पात माचने व इस क्रम में गृहस्वामी द्वारा जवान की जम कर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. परिजनों के बुलावे पर पुलिस ने जवान को हिरासत में ले लिया. गंभीर रूप से घायल […]
विज्ञापन
फारबिसगंज :मध्यप्रदेश से फारबिसगंज पहुंचे एक जवान के द्वारा अपने एक जानने वाले के घर अचानक पहुंच कर उत्पात माचने व इस क्रम में गृहस्वामी द्वारा जवान की जम कर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. परिजनों के बुलावे पर पुलिस ने जवान को हिरासत में ले लिया. गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज पुलिस हिरासत में स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल जवान का नाम विकास मिश्र पिता सीताशरण मिश्र धार मध्य प्रदेश का निवासी बताया जाता है. वह आर्मी में पंजाब के फिरोजपुर में पदस्थापित होने की बात पुलिस को बताया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जवान के पिता मध्य प्रदेश पुलिस में है और मध्य प्रदेश पुलिस में ही फारबिसगंज के एक परिवार का रिश्तेदार है.
जवान और फ़ारबिसगंज के छुआ पट्टी के समीप के रहने वाले एक व्यक्ति का रिश्तेदार जो मध्य प्रदेश पुलिस में है, एक ही क्वार्टर में रहता है. दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते हैं. अभी वे फ़ारबिसगंज अपने रिश्तेदार के घर सपरिवार आये हुए थे. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जवान भी फ़ारबिसगंज पहुंच गया. गुरुवार को उसके घर गया जहां उसकी भिड़ंत परिवार के लोगों के साथ हो गयी. गंभीर रूप से घायल जवान ने बताया कि वह निर्दोष है.
प्रेमिका व उसके परिवार वालो से बात करने फ़ारबिसगंज आया था. मगर उनलोगों ने प्रहार कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस जवान को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष शिवशरण साह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है. मामले की जांच की जा रही है व गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज कराया गया है. यदि पीड़ित परिवार के लोग लिखित आवेदन देते हैं तो अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




