हाइस्कूल बनेंगे हाइटेक इ-कंटेंट से होगी पढ़ाई, 64 विद्यालय का हुआ चयन
सुब्रत सिन्हा, अररिया : जिले के 64 माध्यमिक विद्यालयों में उन्नयन योजना की शुरुआत की जा रही है. इन सभी विद्यालयों के नौवीं व 10 वीं के छात्रों को इ-कंटेंट विशेषज्ञों की मदद से पढ़ाया जायेगा. विद्यालयों को इसके लिए 90-90 हजार की राशि दी जायेगी. राशि का उपयोग कर विद्यालय के लिए टीवी, इंर्व्टर, […]
सुब्रत सिन्हा, अररिया : जिले के 64 माध्यमिक विद्यालयों में उन्नयन योजना की शुरुआत की जा रही है. इन सभी विद्यालयों के नौवीं व 10 वीं के छात्रों को इ-कंटेंट विशेषज्ञों की मदद से पढ़ाया जायेगा. विद्यालयों को इसके लिए 90-90 हजार की राशि दी जायेगी. राशि का उपयोग कर विद्यालय के लिए टीवी, इंर्व्टर, बैट्री, पेनड्राइव, स्पिकर आदि लगाये जायेंगे. इसकी मदद से छात्रों को पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. ऑडियो-विजुअल के माध्यम से छात्रों को सिखाया जायेगा. ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से इसका उपयोग कर विद्यालय में डिबेट सेशन आदि आयोजित किये जायेंगे. छात्रों का मूल्यांकन कर ई-रिपोर्ट कार्ड व ई-फिडबैक की व्यवस्था होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए