बाइक से गिरकर दादी की मौत, पोता घायल

Updated:
विज्ञापन

अररिया : सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रानीगंज के देवीगंज के समीप शुक्रवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर नरपतगंज थाना क्षेत्र के दरगाहीगंज निवासी इंद्रदेव यादव की पत्नी रुकमणी देवी अपने पोते रोशन कुमार के साथ […]

विज्ञापन

अररिया : सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रानीगंज के देवीगंज के समीप शुक्रवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर नरपतगंज थाना क्षेत्र के दरगाहीगंज निवासी इंद्रदेव यादव की पत्नी रुकमणी देवी अपने पोते रोशन कुमार के साथ रानीगंज जा रही थी. इसी दौरान रानीगंज के देवीगंज के समीप बाइक से असंतुलित होकर रुकमणी देवी नीचे गिर गयीं, जिससे बाइक चालक व महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर रुकमणी देवी को मृत घोषित कर दिया. जबकि मृत महिला के पोते रोशन कुमार की स्थिति में सुधार आने की बात कही. हालांकि मृतक के परिजनों ने सबको बिना पोस्टमार्टम कराए ही सदर अस्पताल से लेकर चले गये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन