एक माह के अंदर एचएफए योजना के लाभुकों के खाते में भेजी जायेगी राशि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

मृगेंद्र मणि सिंह, अररिया : एचएफए योजना के लाभुकों के राशि हस्तांतरण को लेकर हो रहे विलंब को लेकर पार्षदों द्वारा किये गये आक्रोश प्रदर्शन का नतीजा आवास योजना के लाभुकों के हित में दिख रहा है. ऐसा लग रहा है कि ऐसे लाभुक जो आवास निर्माण को लेकर बनाये गये मापदंड के अनुसार फिट […]
विज्ञापन
मृगेंद्र मणि सिंह, अररिया : एचएफए योजना के लाभुकों के राशि हस्तांतरण को लेकर हो रहे विलंब को लेकर पार्षदों द्वारा किये गये आक्रोश प्रदर्शन का नतीजा आवास योजना के लाभुकों के हित में दिख रहा है. ऐसा लग रहा है कि ऐसे लाभुक जो आवास निर्माण को लेकर बनाये गये मापदंड के अनुसार फिट बैठते हैं वैसे लाभुकों के खाते में एक माह के अंदर हर हाल में राशि हस्तांतरित कर दी जायेगी.
ऐसा आदेश खुद कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा 06 मई 2019 को जारी किये गये पत्र से स्पष्ट होता दिख रहा है. खास तो यह है कि आवास लाभुकों के स्थल जांच की प्रक्रिया जल्द से जल्द निष्पादित हो इसके लिए 09 सदस्यीय दल का भी गठन कर दिया गया है. इन्हें प्रतिदिन किये गये जांच का प्रतिवेदन नप के ईओ को समर्पित करना है.
यही नहीं जांच के बाद भी अगर गलत राशि लाभुकों के खाते में गयी तो फिर वह जांच कर्ता नपेंगे, इसकी भी हिदायत दी गयी है. यह सब मौखिक नहीं बल्कि जारी किये गये पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है.
जांच दल में शामिल कर्मी
मुबारक हुसैन, कर संग्रहकर्ता नप अररिया- सभी वार्डों के लिए
आजम कमर, कर संग्रहकर्ता नप अररिया-सभी वार्डों के लिए
संबंधित वार्ड के कर संग्रहकर्ता
कुलदीप यादव, अमीन, नप अररिया-वार्ड संख्या 01-14 के लिए
अब्दुर रहीम, अमीन, नप अररिया-वार्ड संख्या 15-29 के लिए
शेखर कुमार दास, सर्वेयर, नप अररिया-वार्ड संख्या 01-18 के लिए
आनंद कुमार वर्मा, सर्वेयर,नप अररिया-वार्ड संख्या 19-29 के लिए
विजय कुमार, आवास सहायक, नप अररिया-सभी वार्डों के लिए
प्रशांत कुमार, कनीय अभियंता, नप अररिया-सभी वार्डों के लिए
जांच में त्रुटि पाये जाने पर भुगतान की व्यक्तिगत जिम्मेवारी तय की जायेगी
सबके लिए आवास योजना के लाभुकों के विभिन्न चरणों में भुगतान से पूर्व स्थलीय जांच के लिए किये गये संयुक्त जांच दल को आदेश दिया है कि प्रत्यके कार्य दिवस को स्थल जांच कर संयुक्त जांच प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में संध्या 04 बजे तक संबंधित शाखा को उपलब्ध करायें. कहा कि किसी भी लाभुक की वस्तुस्थिति एक माह के अंदर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.
किसी भी प्रकार के गलत भुगतान की व्यक्तिगत जिम्मेवारी तय की जायेगी. जांच किये गये कुल लाभुकों में से 25 प्रतिशत लाभुकों का रेंडम जांच प्रधान सहायक व नगर प्रबंधक के द्वारा किया जायेगा. लाभुक उन्हें काल नहीं बल्कि मैसेज या फिर व्हाट्सएप के जरिये अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं.
दीनानाथ सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी, अररिया
भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ईओ ने मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक
प्रभात खबर से किये गये खास बातचीत में नप के ईओ दीनानाथ सिंह ने जो भी बताया उनमें से एक खास बात इस बार पहली बार देखने को मिल रही है कि सबके लिए आवास योजना के ऐसे लाभुक जिन्हें कल तक किसी न किसी के दरबार में हाजरी लगानी पड़ती थी तब ही उनको लाभ मिल पाता था. इस बार वैसे लाभुकों के लिए भी अच्छी खबर है कि वे अपने प्रथम किस्त से लेकर दूसरे या तीसरे किस्त की राशि के हस्तांतरण में आ रही विलंब की जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी के मोबाइल संख्या 9430938161 पर एसएमएस या फिर व्हाट्सएप से प्राप्त कर सकते हैं. अगर जांच में उनका सब कुछ सही पाया गया तो उनका जीओ टैगिंग से लेकर खाते में राशि हस्तांतरण होने तक की पूरी जानकारी ईओ उन्हें खुद उपलब्ध करायेंगे. साथ ही अगर लाभुक अपने आर्थिक शोषण की जानकारी देंगे तो वैसे कर्मी व संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नप के ईओ प्राथमिकी दर्ज कराने की भी कार्रवाई खुद करेंगे.
पार्षद को छोड़कर अगर पार्षद प्रतिनिधि चाहेंगे मिलना, तो लेना होगा समय
ईओ ने लाभुकों के स्थलीय जांच के लिए बनाया 09 सदस्यीय संयुक्त जांच दल
पात्र लाभुकों के स्थल जांच के बाद, अगर पाये गये सही तो की जायेगी जीओ टैगिंग, भेजी जायेगी किस्त वार राशि
ईओ ने अपना मोबाइल नंबर को किया सार्वजनिक कहा इस नंबर पर आवास योजना के लाभुक दे सुझाव या करें शिकायत, अगर मांगे कोई अवैध राशि तो करें शिकायत
अररिया : नप ईओ ने एक पत्र और भी जारी किया है. जिसमें उन्होंने यह निदेशित किया है कि पार्षद नप कार्यालय में आने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा कि वे अपनी बातों व समस्याओं को उनको अवगत करायें. जिसका पूरा-पूरा समाधान कराया जायेगा. यह भी कहा कि नगर परिषद के आम लोग भी उनसे मिल कर उनके पास शिकायत कर सकते हैं.
इसके लिए उन्हें समय लेना पड़ता है ठीक उसी प्रकार पार्षद प्रतिनिधि के रूप में अगर कोई नप कार्यालय आते हैं तो उन्हें भी मिलने के लिए समय लेना होगा. हालांकि ऐसे निर्देश ने एक खास खेमे में चिलचिलाहट जरूर उत्पन्न कर दी है. सूत्रों की मानें तो ऐसे कई और भी आदेश जारी किये जा रहे हैं जो कि सब-कुछ साफ सुथरा हो, इसके तर्ज पर काम करेगा.
हालांकि इन आदेशों के तार ईओ के विरुद्ध पार्षदों के द्वारा उठाये गये विरोध के बिगुल से जोड़ कर देखा जा रहा है. लेकिन एक बात तो तय है कि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो इसका फायदा या तो आम लोगों को सीधे मिलेगा. या फिर कही कुछ गड़बड़ हुआ तो कुछ खास लोगों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




