आरएस ओपी में शांति समिति की बैठक,बरकरार रहेगी विधि व्यवस्था

Updated at : 07 May 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
आरएस ओपी में शांति समिति की बैठक,बरकरार रहेगी विधि व्यवस्था

अररिया : सोमवार को अररिया आरएस ओपी में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीओ रोजी कुमारी ने की. मौके पर एसडीओ रोजी कुमारी ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. ा उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून हाथ में लेने बालों को बख्शा नहीं जायेगा. रविवार की घटना […]

विज्ञापन

अररिया : सोमवार को अररिया आरएस ओपी में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीओ रोजी कुमारी ने की. मौके पर एसडीओ रोजी कुमारी ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की.

ा उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून हाथ में लेने बालों को बख्शा नहीं जायेगा. रविवार की घटना दुखद है. लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया है. उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी ने उक्त भूखंड को लेकर एक जांच टीम गठित की है. जांच रिपोर्ट आने तक उक्त भूखंड पर यथास्थिति बनाये रखने की अपील की. इस अवसर पर मौजूद डीसीएलआर सलीम अख्तर ने उपस्थित लोगों से कहा कि यह जिला भाईचारगी, मिल्लत के लिए जाना जाता है. कल की घटना से लोग आहत हैं.
उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से रहने का आह्वान किया. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केडी सिंह ने भी मामले को दुखद बताया. उन्होंने जांच रिपोर्ट आने तक यथास्थिति बनाये रखने की अपील की.
बैठक में मुन्ना सहनी ने भी अपनी परेशानी रखी. वहीं एसडीपीओ ने धैर्य से काम लेने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से कामरेड राम बिनय राय, सुधीर गुप्ता,बिरेन पासवान, शहीद आलम, टीपू यादव, रंजीत सिंह, अशोक गुप्ता, मो मजीद, नजीर आलम, पूर्व मुखिया मो कलाम, मो मारूफ, राजकिशोर व अशोक रजक सहित एक दर्जन लोग मौजूद थे.
दोनों पक्षों को दिया जायेगा भूमि के स्वामित्व को लेकर पक्ष रखने का अवसर
जमीन के स्वामित्व को लेकर अंतिम निर्णय से पहले सभी पक्षों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाना उचित होगा. पक्षों में दोनों समुदाय के अलावा जिला प्रशासन व नगर परिषद भी शामिल है.
लिहाजा बैठक के दौरान डीएम के निर्देश पर मामले की जांच व सुनवाई के लिए अपर समाहर्ता अनिल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में तीन सदस्यी कमेटी का गठन किया गया. उच्च स्तारीय कमेटी में सदर एसडीओ व अररिया के डीसीएलआर को भी सदस्य बनाया गया है.
बताया गया कि संबंधित पक्षों की बात सुनने व दस्तावेजों की पड़ताल के बाद 15 मई तक मामले में अंतिम निर्णय लिया जायेगा. दी गयी जानकारी के मुताबिक बैठक में एडीएम अनिल कुमार ठाकुर, एसडीपीओ केडी सिंह, डीसीएलआर सलीम अख्तर व अररिया के अंचलाधिकारी अशोक सिंह भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन