अज्ञात ने एक युवक की स्टेशन पर कर दी पिटाई

Updated at : 12 Apr 2019 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात ने एक युवक की स्टेशन पर कर दी पिटाई

फ़ारबिसगंज : फ़ारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गुरुवार की शाम उस समय यात्रियों के बीच काफी अफरा-तफरी मच गयी, जब रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के समीप से कुछ अज्ञात युवकों द्वारा एक युवक की सरेआम पिटाई करते हुए खींच कर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पर लाया गया. युवक की और […]

विज्ञापन

फ़ारबिसगंज : फ़ारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गुरुवार की शाम उस समय यात्रियों के बीच काफी अफरा-तफरी मच गयी, जब रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के समीप से कुछ अज्ञात युवकों द्वारा एक युवक की सरेआम पिटाई करते हुए खींच कर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पर लाया गया. युवक की और भी बेरहमी के साथ पिटाई की, जिससे युवक खून से लहूलहान हो गये.

लोगो को ये समझ मे नहीं आ रहा था कि आखिर अज्ञात युवकों के एक गुट के द्वारा आखिर किस बात को ले कर रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म पर ही एक युवक की सरेआम बड़े ही बेरहमी के साथ पिटाई की जा रही है. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैनात आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी व जवान मूक दर्शक बानी रही.बताया जाता है कि मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने लोगों को अपना नाम देबू राय बताया जो कि जोगबनी में एक पुल पर जेसीबी चालक का काम करने की बातें कही.
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि उक्त युवक की पिटाई करने वाले अज्ञात सभी युवक बाइक से थे जो उक्त युवक की पिटाई कर फरार हो गये. इस घटना को ले कर लागभग आधा घंटा तक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक ना केवल रणक्षेत्र में तब्दील रहा बल्कि यात्रियों में अफरा तफरी मचती रही.
हालांकि घटना के बाद मौजूद जीआरपी के सअनि अजय प्रसाद यादव, जवान तेज नारायण मंडल व आरपीएफ के जवानों ने गंभीर रूप से घायलो को इलाज के लिए अस्पताल जाने को कहा मगर युवक तैयार नही हुए.कहा जाता है कि उसी समय कटिहार से जोगबनी जाने वाली ट्रेन के पहुंचने पर उक्त गंभीर रूप से घायल युवक उक्त ट्रेन से जोगबनी चल दिया.जानकारों की माने तो रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवको के द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने या युवको के दो गुटों में हिंसक झड़प होने का ये कोई पहला मामला नही है
इससे पूर्व भी विगत सोमवार को फुट ओवर ब्रिज व प्लेटफार्म पर ट्रेन का प्रतीक्षा कर रहे जोगबनीं के छात्रों के साथ अज्ञात युवको ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गये थे तब भी रेलवे स्टेशन पर काफी अफरा तफरी मची थी बावजूद इसके रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी व जवान ऐसे अज्ञात युवको पर कार्रवाई करने में अपनी सक्रियता नही दिखा रहे हैं जिससे आम यात्रियों में भी भय का माहौल बना रहता है.
क्या कहते हैं स्टेशन प्रबंधक
इस संदर्भ में पूछे जाने पर स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा ने बताया कि अचानक हल्ला सुन कर जब तक वे चेम्बर से आये तब तक युवक के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात युवक फरारा हो गये थे.
घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने को कहा गया, तो नहीं तैयार हुआ और वह भी फरार हो गया.कहा कि उक्त युवक के साथ अज्ञात युवकों ने बाहर मारपीट की प्लेटफार्म पर नहीं किया गया, वह भाग कर प्लेटफार्म पर आया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन