अररिया : आपको तय करना है मजबूर या मजबूत पीएम चाहिए : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अररिया : साहब जी कहनेवाला रोबोट वाला पीएम चाहिए या फिर भारत को चौथी महाशक्ति बनानेवाला पीएम चाहिए. आंख मारने वाला पीएम चाहिए या फिर दुश्मनों को आंख दिखानावाला. एक मजबूर पीएम चाहिए या फिर एक मजबूत पीएम चाहिए, यह तय आपको करना है. उक्त बातें एनडीए प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के नामांकन समारोह में […]
विज्ञापन
अररिया : साहब जी कहनेवाला रोबोट वाला पीएम चाहिए या फिर भारत को चौथी महाशक्ति बनानेवाला पीएम चाहिए. आंख मारने वाला पीएम चाहिए या फिर दुश्मनों को आंख दिखानावाला. एक मजबूर पीएम चाहिए या फिर एक मजबूत पीएम चाहिए, यह तय आपको करना है. उक्त बातें एनडीए प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के नामांकन समारोह में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुभाष स्टेडियम में आयोजित एक चुनावी सभा में कहीं.
उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए पीएम ने अन्य वर्गों को भी 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया. इस आरक्षण का फायदा सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोगों को ही होनेवाला है. वहीं, पटना में मोदी ने कहा कि 55 साल में कांग्रेस जो नहीं कर पायी, उसे 55 महीने में नरेंद्र मोदी की सरकार ने कर दिया है. पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असंभव सा लगने वाले हर उस काम को संभव करके दिखाया है, जिसके बारे में कभी सोचना भी संभव नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










