योगदान नहीं देने पर शिक्षकों के वेतन रोके

Updated at : 29 Mar 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
योगदान नहीं देने पर शिक्षकों के वेतन रोके

अररिया : डीएम के आदेश के बाद भी मूल विद्यालय में योगदान नहीं करने वाले प्रतिनियोजित शिक्षकों का माह मार्च का वेतन तब तक स्थगित रहेगा, जब तक वे मूल विद्यालय में योगदान नहीं कर लेंगे . डीपीओ स्थापना बालेश्वर प्रसाद यादव ने बुधवार को सभी बीईओ, डीडीओ को इस आशय का पत्र जारी कर […]

विज्ञापन

अररिया : डीएम के आदेश के बाद भी मूल विद्यालय में योगदान नहीं करने वाले प्रतिनियोजित शिक्षकों का माह मार्च का वेतन तब तक स्थगित रहेगा, जब तक वे मूल विद्यालय में योगदान नहीं कर लेंगे .

डीपीओ स्थापना बालेश्वर प्रसाद यादव ने बुधवार को सभी बीईओ, डीडीओ को इस आशय का पत्र जारी कर निर्देश दिया है. निर्गत पत्र में डीपीओ स्थापना ने कहा है कि सभी प्रधानाध्यापक को इस आशय का प्रमाण पत्र भी देना होगा कि उनके विद्यलाय से कोई शिक्षक प्रतिनियोजन पर नही है और न ही दूसरे विद्यलाय के शिक्षक उनके विद्यलाय में प्रतिनियोजित है. यदि ऐसे शिक्षक जो अब तकामुल विद्यलाय में योगदान नही किया है तो उन्हें माह मार्च का वेतन तब तक स्थगित रहेगा.
एकल विद्यालय या चुनाव कार्य में अगर शिक्षक प्रतिनियुक्त है तो उनका प्रतिनियोजन रहेगा, लेकिन प्रधानाध्यापक को प्रमाण पत्र में इस बात का भी जिक्र करना होगा कि उनके विद्यालय के शिक्षक एकल विद्यालय या चुनाव कार्य के लिए प्रतिनियुक्त हैं.
डीएम के आदेश व डीईओ के निर्देश के बाद भी अब भी दर्जनों प्रतिनियुक्त शिक्षक अपने मूल विद्यलाय में योगदान नहीं कर रहे हैं. डीपीओ स्थापना बालेश्वर यादव ने बताया कि जिलाप्रशासन व शिक्षा विभाग शिक्षकों के प्रतिनियोजन के प्रति गंभीर है. किसी भी हालत में शिक्षकों को अपने मूल विद्यलाय में योगदान करना होगा नहीं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन