बलवात में आग लगने से आधा दर्जन मवेशियों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
ताराबाड़ी : रविवार देर रात बलवात गांव में हुई अगलगी की घटना में दो घर सहित आधा दर्जन मवेशियों की झुलसने से मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से पंपसेट के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र की सहासमल पंचायत के वार्ड 11 अंतर्गत बलवात गांव […]
विज्ञापन
ताराबाड़ी : रविवार देर रात बलवात गांव में हुई अगलगी की घटना में दो घर सहित आधा दर्जन मवेशियों की झुलसने से मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से पंपसेट के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र की सहासमल पंचायत के वार्ड 11 अंतर्गत बलवात गांव की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
अगलगी की इस घटना में एक गाय, बछड़ा व बकरी सहित आधा दर्जन मवेशी की झुलसने से मौत हुई है. जबकि ग्रामीणों ने सूरदास हबीबुर्रहमान को आग की चपेट में आने से बचाने में कामयाब रहा. हालांकि इस घटना में हजारों की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. वार्ड सदस्य मो कुद्दुश ने घटना की सूचना ताराबाड़ी थाना व सीओ को देकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा की मांग की है.
पीड़ितों में दोनों आंखों से दिव्यांग नबीना हबीबुर्रहमान व उनके पुत्र मो तौसीफ शामिल है. इधर, मुखिया प्रतिनिधि अरशद आलम, पूर्व सरपंच श्याम पासवान, उपमुखिया अफरीदा खातून, समाजसेवी मो सोहराब, मो दाऊद, मो मोईद आदि ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सहित प्रधानमंत्री आवास देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन