योजना में अनियमितता को लेकर पंचायत सचिव ने 10 दिन बाद भी नहीं दिया जवाब

Updated at : 04 Mar 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
योजना में अनियमितता को लेकर पंचायत सचिव ने 10 दिन बाद भी नहीं दिया जवाब

कुर्साकांटा : प्रखंड क्षेत्र की 13 पंचायत में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से बन रहे घर-घर नल का जल व गली-नाली योजना में लूट मची है. मामले में वार्ड सदस्य ने बीडीओ को आवेदन भी दिया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ. ऐसा ही एक मामला प्रखंड मुख्यालय […]

विज्ञापन
कुर्साकांटा : प्रखंड क्षेत्र की 13 पंचायत में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से बन रहे घर-घर नल का जल व गली-नाली योजना में लूट मची है. मामले में वार्ड सदस्य ने बीडीओ को आवेदन भी दिया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ.
ऐसा ही एक मामला प्रखंड मुख्यालय स्थित कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड संख्या 05 का है. वार्ड की वार्ड सदस्य नीलम साह ने बताया कि वार्ड में महादलित बस्ती को जोड़ने वाली सड़क का प्रस्ताव लिया गया. जिसकी डीपीआर कनीय अभियंता ने तैयार कर बीडीओ मधु कुमारी को दी.
कनीय अभियंता की ओर से तैयार डीपीआर की प्राक्कलित राशि 08 लाख 32 हजार तीन सौ रुपये को बीडीओ ने स्वीकृत भी किया, लेकिन योजना में 25 प्रतिशत की कमीशन की मांग पर पंचायत सचिव ने इसे स्वीकृत नहीं किया. मामले में वार्ड सदस्य ने पंचायत सचिव के विरुद्ध बीडीओ को लिखित आवेदन भी दिया.
इसके बाद बीडीओ ने प्रखंड पंचायत पदाधिकारी आनंद बिहारी चौहान को जांच का आदेश दिया था. आनंद बिहारी ने पंचायत सचिव सनम उरांव को स्पष्टीकरण का जवाब तीन दिन में देने को कहा था, लेकिन पंचायत सचिव ने 10 दिन बाद भी मामले में कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद प्रखंउ पंचायत पदाधिकारी ने दोबारा इसका जवाब मांगा, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकल सका.
कुर्साकांटा में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में मची है लूट, पदाधिकारी मौन
योजना की स्वीकृति के लिए पंचायत सचिव के 25 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की है चर्चा
जानकारी मिली है कि पंचायत सचिव की ओर से स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया है. इस मामले में पंचायत सचिव के विरुद्ध जिला पदाधिकारी को सूचित किया जायेगा.
मधु कुमारी, बीडीओ, कुर्साकांटा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन