दो सगे भाइयों ने गलती से सब्जी में मिलाकर खा ली कीटनाशक दवा, स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन

अररिया : बिहारके अररिया में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरैया बस्ती वार्ड नंबर 10 में दो भाइयों ने घर में रखा कीटनाशक दवा गलती से खा लिया. जानकारी अनुसार दोनों बच्चे खरैया बस्ती निवासी दीपक कुमार यादव के पुत्र सौरभ कुमार व गौरव कुमार बताये जाते हैं. कीटनाशक खाने के बाद दोनों भाई बेहोश हो […]

विज्ञापन

अररिया : बिहारके अररिया में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरैया बस्ती वार्ड नंबर 10 में दो भाइयों ने घर में रखा कीटनाशक दवा गलती से खा लिया. जानकारी अनुसार दोनों बच्चे खरैया बस्ती निवासी दीपक कुमार यादव के पुत्र सौरभ कुमार व गौरव कुमार बताये जाते हैं. कीटनाशक खाने के बाद दोनों भाई बेहोश हो गये. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों का प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की स्थिति गंभीर बताया है, जबकि एक भाई का स्थिति में सुधार आने की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों की मां पिंकी देवी ने बताया कि दोनों पुत्र घर में खेल रहा था. इसी दौरान घर में रखा कीटनाशक सब्जी में मिलाकर खा लिया. दोनों को उल्टी होने के बाद दोनों बेहोश हो गये, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन