अररिया : तंत्र साधना में दी नर बलि घर में ही गाड़े सिर व धड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरोपित तांत्रिक का गुरु था मृतक जीवन लाल मंडल मुर्गा काटने वाले गंड़ासे से चढ़ायी बलि सिकटी (अररिया) : प्रखंड के भपटिया गांव में तंत्र सिद्धि के नाम पर बुधवार की रात एक अधेड़ की गला काट कर नर बलि दी गयी. वहीं, साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से कटे सर व धड़ को उसी घर […]
विज्ञापन
आरोपित तांत्रिक का गुरु था मृतक जीवन लाल मंडल
मुर्गा काटने वाले गंड़ासे से चढ़ायी बलि
सिकटी (अररिया) : प्रखंड के भपटिया गांव में तंत्र सिद्धि के नाम पर बुधवार की रात एक अधेड़ की गला काट कर नर बलि दी गयी. वहीं, साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से कटे सर व धड़ को उसी घर में मिट्टी के नीचे गड्ढा खोदकर अलग-अलग दबा दिया गया.
मामला बुधवार की रात की है. मृतक 55 वर्षीय जीवन लाल मंडल खोरागाछ के पुत्र मुकेश कुमार मंडल के फर्द बयान पर सिकटी थाने में कांड दर्ज किया गया है. भपटिया महादलित टोला वार्ड संख्या 12 निवासी राजेश सदा व उसकी पत्नी प्रेमा देवी व पवन लाल सदा को नामजद किया गया है.
मुकेश कुमार मंडल ने कहा है कि गत बुधवार को करीब दो बजे राजेश सदा भपटिया उनके घर पर आया और उनके पिता जीवन लाल मंडल को बाइक पर अपने साथ ले गया. गुरुवार की सुबह राजेश सदा के घर पर पूछताछ की तो उसकी पत्नी ने कहा कि जीवन लाल को विगत शाम को ही घर पर छोड़ आया है.
दोबारा जब अपनी मां के साथ राजेश सदा के आंगन में गया तो घर बंद था. इसके बाद आसपास के लोगों व ग्रामीण पुलिस को सूचना दी. पुलिस के समक्ष जब घर को खोला तो पूजा का कलश मिला. आसपास नयी मिट्टी जमा था, जिसे खोदा गया तो उसके नीचे गला कटा हुआ शरीर मिला. फिर थोड़ी दूरी पर दूसरे जगह कटा हुआ सिर भी बरामद हुआ.
ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा आरोपित राजेश सदा
आरोपित राजेश सदा शुक्रवार को जनता हाट खोरागाछ के निकट लोगों के हत्थे चढ़ गया. सूचना पर पहुंचे पुअनि डीएन हेम्ब्रम को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा.
आक्रोशित भीड़ राजेश सदा को लोगों के हवाले करने की बात पर अड़ गये. इस क्रम में राजेश सदा पर उग्र भीड़ ने हमला कर मारपीट भी की व छीनने की कोशिश की. किसी तरह लोगों को शांत कर पुलिस राजेश सदा को अपने साथ ले गयी.
पुलिस को राजेश सदा ने बताया कि जीवन लाल मंडल उसका गुरु था. दुर्गापूजा में किसी को मारकर जिंदा करने की तांत्रिक विद्या सीखने के लिए अनुष्ठान के बाद किसी की बलि देने की बात गुरु ने कही तो पूजा के ध्यान में लीन अपने गुरु जीवन लाल मंडल की ही मुर्गा काटने वाले गड़ांसे से बलि चढ़ा दी. उसे विश्वास था कि उसका गुरु मरने के बाद फिर जीवित हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










