जोकीहाट रेफरल अस्पताल को चालू कराने की शीघ्र हो पहल: आरडीडी

Updated:
विज्ञापन

जोकीहाट का अस्पताल बंद रहने से मरीजों को हो रही है परेशानी अररिया : बीते पांच दिनों से जोकीहाट रेफरल अस्पताल की सेवाएं स्थानीय मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है. अस्पताल को चालू कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. अस्पताल बंद रहने से रोगियों को परेशानी उठानी पड़ […]

विज्ञापन

जोकीहाट का अस्पताल बंद रहने से मरीजों को हो रही है परेशानी

आपके शहर में

विज्ञापन
अररिया : बीते पांच दिनों से जोकीहाट रेफरल अस्पताल की सेवाएं स्थानीय मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है. अस्पताल को चालू कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. अस्पताल बंद रहने से रोगियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. जोकीहाट अस्पताल को जारी गतिरोध को खत्म कराने के लिए मंगलवार को आरडीडी सुबोध प्रसाद सिंह सदर अस्पताल पहुंचे. सीएस कार्यालय में सदर अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने बीते दिनों जोकीहाट अस्पताल में चिकित्सकों के साथ हुई अभद्रतापूर्ण व्यवहार पर उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए जल्द से जल्द अस्पताल को चालू कराने के लिए जरूरी पहल का आदेश सीएस सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दिया. आरडीडी ने कहा कि बीते पांच दिनों से जोकीहाट अस्पतला बंद है.
इस कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. इससे सदर अस्पताल पर मरीजों का लोड भी काफी बढ़ गया है. मामले में सीएस ने कहा कि जोकीहाट के चिकित्सा प्रभारी को काम पर जल्द लौटने का निर्देश जारी किया गया था. इस पर उन्होंने अपने जान पर खतरा बताते हुए अपने ड्यूटी पर लौटने से मना कर दिया. जोकीहाट चिकित्सा प्रभारी डॉ मो जावेद ने कहा कि जोकीहाट में इससे पूर्व भी कई घटनाएं हो चुकी है. घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद मामले के एक भी आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. जो खेद का विषय है. घटना को लेकर अस्पताल के सीसीटीवी में कैद फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया जा चुका है. इसके बावजूद मामले में अब तक पुलिस की उदासीनता बनी हुई है. प्रशासन मामले के दोषियों को गिरफ्तार करे हम सभी चिकित्सा कर्मी तत्काल अपने काम पर लौट जायेंगे. इधर जोकीहाट के जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर सीएस से मिले. उन्होंने अस्पताल के सुचारू रूप से संचालन में हर संभव मदद का आश्वासन सदर अस्पातल प्रशासन को दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन