चाकू व पत्थर से वारकर युवक की ले ली जान

सिमराहा : सिमराहा थाना से महज कुछ ही दुरी पर अवस्थित जंगल विभाग की जमीन से पश्चिम रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने मदारगंज वार्ड नम्बर 15 निवासी संतोष ठाकुर की हत्या कर दी. मृतक को पहले तो पत्थर से कूंचा गया फिर चाकू से सिर पर वार कर हत्या कर […]
सिमराहा : सिमराहा थाना से महज कुछ ही दुरी पर अवस्थित जंगल विभाग की जमीन से पश्चिम रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने मदारगंज वार्ड नम्बर 15 निवासी संतोष ठाकुर की हत्या कर दी. मृतक को पहले तो पत्थर से कूंचा गया फिर चाकू से सिर पर वार कर हत्या कर दी. घटना को लेकर मृतक के भाई पिंटू कुमार ने आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सिमराहा मांस फैक्टरी में उसका भाई काम करता था. मंगलवार की रात्रि वह अपने भाई संतोष के साथ बाइक से फैक्टरी के पास से सिमराहा जा रहा था. रास्ते में रेलवे गुमटी के पास आधा दर्जन लोग मुंह में कपड़ा बांधे घात लगाये थे. पास पहुंचने पर रुकने का ईशारा किया. नहीं रुकने पर अपराधियों ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया. इसी बीच दो लोग उनके भाई को मोटरस���इकिल से पीछे से खींच कर उतार कर मार पीट करने लगे. इस दौरान वह भागने लगा.
भागते देख अपराधियों ने उस पर भी पत्थर चलाया गया. जो उसके हाथ में लगा. उन्होंने बताया कि वह हल्ला करते हुए गांव की ओर भागा. बाद में गांव के लोगों के साथ अपने भाई की खोज बीन किया तो काफी देर बाद जंगल में घायल अवस्था में उसका भाई पड़ा मिला. जिसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना स्थल से लावारिस अवस्था में पड़ी एक बइक बरामद की है. थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही दोशीयो को गिरफ्तार किया जायेगा. वहीं दुसरी तरह परिजनों के विलाप से गांव का महौल गमगीन बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










