प्रभातफेरी में मध्य विद्यालय ककोड़वा, परेड में एसएसबी अव्वल
अररिया : स्तंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त की सुबह निकली प्रभात फेरी में आदर्श मध्य विद्यालय, ककोड़वा व परेड में एसएसबी की 52वीं बटालियन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जानकारी के अनुसार प्रभात फेरी में दूसरा स्थान उत्क्रमित मध्य विद.यालय जय प्रकाश नगर व आजाद एकेडमी को तीसरा स्थान मिला. जबकि मदरसा इसलामिया […]
अररिया : स्तंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त की सुबह निकली प्रभात फेरी में आदर्श मध्य विद्यालय, ककोड़वा व परेड में एसएसबी की 52वीं बटालियन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जानकारी के अनुसार प्रभात फेरी में दूसरा स्थान उत्क्रमित मध्य विद.यालय जय प्रकाश नगर व आजाद एकेडमी को तीसरा स्थान मिला. जबकि मदरसा इसलामिया यतीमखाना व प्रगतिशील आवासीय विद्यालय को संयुक्त रूप से सांतावना पुरस्कार दिया गया. इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में बालिका उच्च विद्यालय की टीम ने पहला व जेएनवी की टीम ने दूसरा स्थान पाया. जबकि वहीं अररिया उच्च विद्यालय को तीसरा पुरस्कार मिला.
ककोड़वा स्कूल व एमजीएस उच्च विद्यालय को चौथा व पांचवा पुरस्का दिया गया. वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में बालिका उच्च विद्यालय की राखी राज को पहला, उच्च विद्यालय के रवि कुमार को दूसरा व इसी स्कूल के आनंद कुमार को तीसरा पुरस्कार दिया गया. सुबह आठ बजे टॉउन क्लब में संस्था के सचिव लोक अभियोजक महेश्वर शर्मा ने तिरंगा फहराया. जबकि रेणु कुंज में वरीय अधिवक्ता मो ताहा ने झंडोत्तोलन किया.इसी क्रम में मुख्य समारोह के बाद समाहरणालय में डीएम,
डीआरडीए व जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष आफताब अजीम, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ प्रशांत कुमार व एसडीपीओ केडी सिंह ने झंडोत्तोलन किया. जबकि अररिया नप में मुख्य पार्षद रितेश राय ने तिरंगा फहराया. जदयू के जिलध्यक्ष आशीष कुमार पटेल ने पार्टी के संनील चंद्रवंशी, जियाउल्लाह व रेशम लाल पासावन, उमेश राय व सीताराम मंडल आदि की उपस्थिति में पार्टी के कैंप कार्यालय में तिरंगा फहराया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए