Bihar News: पीपीयू 18 से 25 नवंबर तक एडमिशन पोर्टल पर करें आवेदन, वोकेशनल में स्पॉट राउंड के तहत प्रवेश आज से

Updated at : 18 Nov 2021 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पीपीयू 18 से 25 नवंबर तक एडमिशन पोर्टल पर करें आवेदन, वोकेशनल में स्पॉट राउंड के तहत प्रवेश आज से

Bihar News पीपीयू स्पॉट एडमिशन के लिए सीक्रेट कोड जारी करेगा. अब तक एडमिशन नहीं लेने वाले स्टूडेंट्स का ऑफर लेटर जेनरेट होगा. इसमें एक सीक्रेट कोड होगा. इस लेटर में कॉलेज के नाम का जिक्र नहीं रहेगा.

विज्ञापन

पटना. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) ने वोकेशनल कोर्स में स्पॉट एडमिशन की तिथि जारी कर दी है. स्पॉट एडमिशन 18 नवंबर से होगा. डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो एके नाग ने कहा कि यूजी सत्र 2021-24 के वोकेशनल कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स स्पॉट एडमिशन के लिए 18 नवंबर से ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, कॉलेजों में स्पॉट राउंड के तहत एडमिशन 18 से 25 नवंबर तक होगा. वैसे स्टूडेंट्स जो एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने से चूक गये हैं, वे भी स्पॉट एडमिशन में शामिल हो सकते हैं.

स्पॉट एडमिशन के लिए सीक्रेट कोड होगा जेनरेट

पीपीयू स्पॉट एडमिशन के लिए सीक्रेट कोड जारी करेगा. अब तक एडमिशन नहीं लेने वाले स्टूडेंट्स का ऑफर लेटर जेनरेट होगा. इसमें एक सीक्रेट कोड होगा. इस लेटर में कॉलेज के नाम का जिक्र नहीं रहेगा. स्टूडेंट्स अपने मनपसंद कॉलेज में जाकर एडमिशन ले सकते हैं. एडमिशन लेने के बाद कॉलेजों को वैलिडेट करना होगा. स्पॉट एडमिशन में लॉगिन आइडी और पासवर्ड से सबसे पहले ब्लैंक ऑफर लेटर डाउनलोड करना होगा, जो दो भागों में होगा. ऊपर वाला भाग स्टूडेंट्स के लिए होगा तथा दूसरा भाग छात्र जिस कॉलेज में स्पॉट एडमिशन लेना चाहते हैं, उस कॉलेज के लिए रहेगा.

ऑफर लेटर के दोनों भागों में सीक्रेट नंबर रहेगा और उस सीक्रेट नंबर के आधार पर ही कॉलेज में एडमिशन लेगा. कॉलेजों को स्पॉट एडमिशन के अंतर्गत एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 25 नवंबर की शाम सात बजे तक अनिवार्य रूप से वैलिडेशन करना होगा. वैलिडेशन प्रक्रिया तय समय पर नहीं होने पर कॉलेज इसके लिए जिम्मेदार होंगे.

जेइइ मेन जनवरी के लिए एनटीए तैयार

पटना. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से 2022 में आयोजित होने वाले जेइइ मेन व नीट का आयोजन समय पर होगा. एनटीए इसकी तैयारी में भी लग गयी है. जेइइ मेन जनवरी में होने की उम्मीद है. जेइइ मेन जनवरी 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर में शुरू हो जायेगी. वहीं, 2022 में नीट का आयोजन मई में होगा. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया मार्च में शुरू कर दी जायेगी. एनटीए के अधिकारियों ने बताया कि एनटीए हमेशा से एग्जाम मोड में रहता है. अगर शिक्षा मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलती है तो जेइइ मेन जनवरी के लिए प्रक्रिया दिसंबर में शुरू कर दी जायेगी. 2022 में भी जेइइ मेन चार चरणों में आयोजित होगा.

Also Read: पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को जोड़ने के लिए सीएम ने दिये निर्देश, अंडरग्राउंड टनल निर्माण में आयेगी तेजी

तीसरे व चौथे दिन का प्रवेश पत्र जारी

पटना. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नेट यूजीसी की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. विषय वार शेड्यूल एनटीए की वेबसाइट पर मौजूद है. एनटीए ने बुधवार को तीसरे और चौथे दिन का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एनटीए ने पहले और दूसरे दिन की परीक्षा का एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है. नेट 20 नवंबर से शुरू हो रही है. यूजीसी नेट 2020 और जून 2021 की परीक्षा 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 नवंबर और 01, 03, 04 और 05 दिसंबर को आयोजित की जायेगी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन