पटना में छात्रों पर चली लाठी तो भड़के अनंत सिंह, बोले- मांग पूरी करें या न करें, लेकिन ऐसे मारना ठीक नहीं...

Updated:
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते अनंत सिंह

Anant Singh: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विधायक अनंत सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मांगें पूरी हों या न हों, लेकिन छात्रों को इस तरह मारना ठीक नहीं है. अनंत सिंह ने कहा कि मांग कोई भी हो, ‘मारने का नियम किसी को नहीं है.’

विज्ञापन

Anant Singh On Patna Student Protest: पटना में मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ. इस पर अब मोकामा के विधायक अनंत सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने छात्रों की मांगों से ज्यादा पुलिस की कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाया. अनंत सिंह ने साफ कहा कि मांगें पूरी हों या नहीं, लेकिन छात्रों को इस तरह पीटना ठीक नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस तरह से मारने का नियम नहीं है- अनंत सिंह

छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर अनंत सिंह ने कहा, “वो मांग पूरी करें या ना करें, लेकिन जैसे मारते हैं, वो ठीक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को ऐसे पीटने का कोई नियम नहीं है.

अनंत सिंह के इस बयान को छात्रों के प्रदर्शन के बीच अहम माना जा रहा है. बुधवार को पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई जगहों पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया.

नीतीश कुमार की जमकर तारीफ

बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार जैसा कोई पैदा नहीं लिया है और ना लेगा.” नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए अनंत सिंह ने उनकी राजनीतिक क्षमता की सराहना की.

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर भी दिया जवाब

उपेंद्र कुशवाहा से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “अब हमको प्रधानमंत्री बनने का मन है, कौन बना देगा?” अनंत सिंह ने आगे कहा कि निशांत कुमार जेडीयू संभाल लेंगे और वह मुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं.

चिराग पासवान भी पहुंचे थे छात्रों के बीच

इससे पहले मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान गर्दनीबाग पहुंचे थे. यहां उन्होंने धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की. चिराग ने छात्रों की मांगें सुनीं और उन्हें सरकार के सामने उठाने का भरोसा दिया.

चिराग ने कहा कि छात्रों का संघर्ष दो सप्ताह से ज्यादा समय से चल रहा है. जिस तरह से उनका संघर्ष सामने आया है, उससे उनकी चिंता बढ़ी है. उन्होंने कहा कि अब समय है कि बैठकर जायज समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जाए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

छात्रों की मांग लेकर CM सम्राट चौधरी से मिले चिराग

छात्रों से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की. उन्होंने सीएम को छात्रों की मांगों से अवगत कराया.

चिराग ने छात्रों से मुलाकात और मुख्यमंत्री से हुई बातचीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं. उन्होंने लिखा कि 70वीं BPSC परीक्षा के अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की तस्वीरें देखकर उनका मन विचलित था. NDA के जिम्मेदार गठबंधन सहयोगी के तौर पर छात्रों की उचित मांगों को सरकार तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है.

पटना में छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद मामला अब राजनीतिक रूप से भी गरमाता दिख रहा है. एक तरफ चिराग पासवान छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने की बात कह चुके हैं. वहीं, अनंत सिंह ने भी पुलिस की कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाया है.

ऐसे में छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार पर उनकी मांगों को लेकर जल्द समाधान निकालने का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है.

Also Read: सुरेंद्र विवेक संभालेंगे LJP (R) बिहार की कमान, चिराग ने किया नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन