ePaper

एयरपोर्ट जैसी होगी राजेंद्र नगर रेलवे टर्मिनल पर सुविधा, बिहार के इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प

Updated at : 17 Jul 2021 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
एयरपोर्ट जैसी होगी राजेंद्र नगर रेलवे टर्मिनल पर सुविधा, बिहार के इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प

पूमरे में राजेंद्र नगर टर्मिनल सहित गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय व सिंगरौली स्टेशनों को विश्वस्तरीय व अत्याधुनिक सुविधाओं वाला बनाया जायेगा. वर्ष 2065 में अनुमानित यात्री संख्या के आधार पर स्टेशनों पर विकास का काम होगा.

विज्ञापन

पटना. पूमरे में राजेंद्र नगर टर्मिनल सहित गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय व सिंगरौली स्टेशनों को विश्वस्तरीय व अत्याधुनिक सुविधाओं वाला बनाया जायेगा. वर्ष 2065 में अनुमानित यात्री संख्या के आधार पर स्टेशनों पर विकास का काम होगा.

गया स्टेशन के पुनर्विकास पर 173 करोड़ रुपये खर्च होंगे. गया स्टेशन के पुनर्विकास के लिए कंसल्टेंट की ओर से डीपीआर तैयार हुई है. वहां शीघ्र काम शुरू होगा. स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जायेगा.

रेलवे की जमीन पर मॉल व मल्टीपर्पस बिल्डिंग बनेंगी. देश भर में 123 स्टेशनों के पुनर्विकास का काम पीपीपी मोड में होना है. राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर जंक्शन व बेगूसराय स्टेशन यात्री सुविधा के लिए पार्किंग एरिया का निर्माण, अंडरग्राउंड या फिर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनेगी.

स्टेशन के आसपास की सड़कों को बेहतर बनाया जायेगा. सर्कुलेटिंग एरिया को पूर्ण सुरक्षित जोन के रूप में विकसित किया जायेगा. स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान के लिए प्रवेश व निकास द्वार ऐसे होंगे, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़े.

प्रत्येक प्लेटफाॅर्म पर एस्केलेटर व लिफ्ट लगेगी, ताकि एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो. स्टेशन पर खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि व्यवस्था होगी.

गया स्टेशन की डीपीआर तैयार

गया स्टेशन पर यात्री सुविधा के लिए होनेवाले काम की डीपीआर तैयार हो गयी है. डीपीआर के आधार पर काम होगा. धार्मिक व पर्यटन दोनों दृष्टिकोण से गया शहर की महत्ता को देखते हुए पुनर्विकास की योजना बनायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन