बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 55 एसडीपीओ और डीएसपी का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. मुजफ्फरपुर रेल डीएसपी समेत 55 एसडीओ - डीएसपी का तबादला कर दिया गया है. देखिए सूची
पटना. सरकार ने बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है. कुल 55 डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. सरकार की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं और लगातार सरकार से जवाब मांग रहे हैं. विधि व्यवस्था को लेकर हो रही फजीहत के बाद सरकार ने राज्य के लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने के लिए डीएसपी स्तर के 55 अधिकारियों का तबादला कर दिया है.
गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जमुई में तैनात डीएसपी उमेश कुमार को मुजफ्फरपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है. पटना के मद्यनिषेध डीएसपी मनीष आनंद को जमालपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है, वहीं पटना में ही तैनात मद्यनिषेध के डीएसपी नवीन कुमार को समस्तीपुर का रेल डीएसपी बनाया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना का इंतजार कर रहे मनोज कुमार सुधांशु को भोजपुर के ट्रैफिक डीएसपी नियुक्त किया गया है.
वहीं बगहा के वाल्मीकिनगर में तैनात धीरज कुमार को मुजफ्फरपुर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. पटना में तैनात बसंती टुड्डू को सारण का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. पटना में ही आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी कौशल किशोर कमल को पूर्णिया का ट्रैफिक डीएसपी नियुक्त किया गया है. पटना में विशेष सशस्त्र पुलिस बल में तैनात सद्दाम हुसैन को कटिहार का ट्रैफिक डीएसपी, जमुई में तैनात डीएसपी आशीष कुमार सिंह को भागलपुर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है, जबकि पटना में विशेष सशस्त्र पुलिस बल में तैनात प्रभात रंजन को मुंगेर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. इसके साथ ही अन्य जिलों के भी डीएसपी स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. देखिए सूची…





प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




