ePaper

नालंदा में कोर्ट पेशी से पहले हिरासत से फरार हो गया लूटकांड का आरोपी, मुंह देखती रह गयी बिहार पुलिस

Updated at : 02 Jul 2023 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में कोर्ट पेशी से पहले हिरासत से फरार हो गया लूटकांड का आरोपी, मुंह देखती रह गयी बिहार पुलिस

नालंदा में एक लुटेरों को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंपा, लेकिन कुछ देर बाद ही वो लुटेरा पुलिस हिरासत से भाग निकला. इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है. लोगों को कहना है कि पुलिस लुटेरों को पकड़ने में तो नाकाम है ही, लोग पकड़ कर सौंप रहे हैं, उसे भी हिरासत में नहीं रख पा रही है.

विज्ञापन

नालंदा. बिहार पुलिस की हिरासत से कैदियों के भागने का मामला बढ़ता जा रहा है. पिछले दिनों पटना में पेशी के लिए कोर्ट जा रहे कैदी पुलिस हिरासत से भाग गये थे, ऐसा ही मामला अब नालंदा से सामने आ रहा है. नालंदा में एक लुटेरों को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंपा, लेकिन कुछ देर बाद ही वो लुटेरा पुलिस हिरासत से भाग निकला. इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है. लोगों को कहना है कि पुलिस लुटेरों को पकड़ने में तो नाकाम है ही, लोग पकड़ कर सौंप रहे हैं, उसे भी हिरासत में नहीं रख पा रही है.

लोगों ने लुटेरे को पकड़ा था 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को बिहारशरीफ में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे चार लुटेरों ने कैश काउंटर से हथियार के बल पर 20 हजार रुपए लूट लिये. लुटेरे जब रुपये लूट कर फरार हो रहे थे, उसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक लुटेरे को पकड़कर लिया. पहले तो उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सूचित किया. पुलिस के आने पर लोगों ने लुटेरे को उसके हवाले कर दिया. गिरफ्तार लुटेरे को जब पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची, तो वह पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया और पुलिस मुंह ताकती रह गयी.

हाथ मलती रह गयी पुलिस 

बताया जाता है कि बिहारशरीफ थाने की पुलिस रविवार की सुबह गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी. वहां से मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को ऑटो से कोर्ट लेकर पेशी के लिए जा रही थी. इसी दौरान अस्पताल चौराहा के पास आरोपी विनोद पासवान हथकड़ी सहित ऑटो से कूदकर फरार हो गया. आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप गया है. फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं. लूटपाट के बाद तीन बदमाश पहले ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन