31 मार्च को शुरू होगा भागलपुर से पटना के लिए AC बस, जीपीएस समेत होगी कई सुविधा

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2021 12:50 PM

विज्ञापन

पथ परिवहन निगम भागलपुर पटना के लिए 31 मार्च से अब एसी बस सेवा शुरू करेगा, इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है. 30 मार्च को बस पटना से भागलपुर आ जायेगी.

विज्ञापन

ललित किशोर मिश्र, भागलपुर. पथ परिवहन निगम भागलपुर पटना के लिए 31 मार्च से अब एसी बस सेवा शुरू करेगा, इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है. 30 मार्च को बस पटना से भागलपुर आ जायेगी.

भागलपुर से पटना का किराया 370 रुपये होगा. 40 सीट वाली एसी बस में यात्रियों को काफी आराम मिलेगा. यात्रियों केा पटना जाने के लिए रात 11-12 बजे तक रेलवे स्टेशन में ट्रेन का अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

यह बस भागलपुर से रात आठ बजे पथ परिवहन निगम परिसर से पटना के लिए खुलेगी और दूसरे दिन सुबह नौ बजे यही बस पटना से भागलपुर के लिए रवाना होगी. परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि होली के बाद पटना से एसी बस आ जायेगी.

बस लगा होगा जीपीएस

भागलपुर से पटना और पटना से भागलपुर बस किस रूट में जा रही है और उस रूट में बस कहां-कहां रुकी और तेल का खर्च कितना हुआ इसका पता चलेगा. बस जीपीएस सिस्टम से लैस है, ताकि बस के सही रूट का पता चल सके.

बस का हो रहा परिचालन

भागलपुर से पटना के लिए 41 सीट की बिना एसी वाली बस का परिचालन पहले से ही शुरू है. पटना के लिए दो बस सुबह साढ़े छह बजे भागलपुर से पटना चलती है. किराया 335 रुपया है. भागलपुर से सुलतानगंज, तारापुर, खड़कपुर, मुंगेर, लखीसराय, मोकामा, बख्तियारपुर होते हुए यह बस पटना जाती है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन