बिहार: घर में घुसकर व्यापारी की बेटी को बंदूक की नोंक पर किया अगवा, कार से लेकर हुए फरार

Updated at : 05 Jun 2023 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: घर में घुसकर व्यापारी की बेटी को बंदूक की नोंक पर किया अगवा, कार से लेकर हुए फरार

काराेबारी ने बताया कि बेटी घर में करीब रात 12 बजे वह माेबाइल से बात कर रही थी. इसी दौरान घर में घुसकर दो युवकों ने युवती काे गेट से खींचकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

पटना में अपराधी बेखौफ होकर आए दिन नयी-नयी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. अब एक नया मामला शहर के गर्दनीबाग थाना इलाके का है. जहां एक काराेबारी की बालिग बेटी काे घर में घुसकर दाे युवकाें ने हथियार के बलपर उठा लिया. घर के गेट के पास से माेबाइल से बात करने के दाैरान उठाने के बाद उसे इनाेवा कार से लेकर फरार हाे गये.

21 साल की है कारोबारी की बेटी

काराेबारी ने बताया कि बेटी घर में करीब रात 12 बजे वह माेबाइल से बात कर रही थी. इसी दौरान गेट खटखटाने की आवाज आयी. बेटी तुरंत पहुंची और गेट खोल दिया. इसी बीच शिवपुरी का रहने वाला चंदन और शिवपुरी में रहने वाला मृत्युंजय ने बेटी के सिर पर पिस्टल तान दिया. पिस्टल तना देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. जब तक घर वाले गेट तक पहुंचते बेटी काे गेट से खींचकर जबरन गाड़ी में बैठाकर दाेनाें फरार हाे गये. इस मामले में काराेबारी ने पड़ाेस के रहने वाले चंदन और मृत्युंजय पर अपहरण का केस दर्ज कराया है. पूरा परिवार किसी अनहाेनी की आशंका काे लेकर सहमा है. काराेबारी की बेटी 21 साल की है.

हथियार तस्कर चंदन आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल

थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपितों के साथ ही काराेबारी की बेटी का सुराग लगाने में जुटी है. तीनाें का माेबाइल बंद है. काराेबारी ने बताया कि चंदन आर्म्स एक्ट में पहले भी जेल जा चुका है. वह हथियार का साैदागर है. बेटी का काेई फाेन नहीं आया है. माेबाइल उसी के पास है. घटना के बाद दाेनाें के घर गये पर उसके परिवार वालाें ने कहा कि बेटी काे सुरक्षित पहुंचा देंगे.

Also Read: बिहार: मार्च 2024 तक 8000 किमी में बनेगी सड़कें, तेजस्वी ने अधिकारियों की रैंकिंग जारी करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन